Tuesday, December 31, 2019

सोचता हूँ कि नए साल पर मैं क्या लिखूं

सोचता हूँ कि नए साल पर मैं क्या लिखूं

इन्क़िलाब की नयी दास्तान लिखूं
या ज़िन्दगी की नयी शाम लिखूं
सुबहे नौ की उम्मीद लिखूं
या शाम के पुराने धंधलके लिखूं

सोचता हूँ कि नए साल पर मैं क्या लिखूं

तख़्त-ए- शाही पर बैठे बूढ़े की नफरत लिखूं
या पुलिस की गोली खाते युवा की मोहब्बत लिखूं
अहंकार में डूबी हुकूमत लिखूं 
या रोड पर उतरी जनता लिखूं

सोचता हूँ कि नए साल पर मैं क्या लिखूं

सर्द रातों में ठण्ड से लड़ती शाहीनें लिखूं
या ठण्ड से अकड़ते बच्चों के चेहरे लिखूं
कानून की काली किताब लिखूं
या संविधान पर लगते धब्बे लिखूं

सोचता हूँ कि नए साल पर मैं क्या लिखूं

अपने दिल के बेचैनी लिखूं
या आँखों के छलकते अश्क लिखूं
अपने ज़हन की उलझन लिखूं
या लोगों पे लगे बंधन लिखूं

सोचता हूँ की नए साल पर मैं क्या लिखूं

युवाओं के अज़ाइम लिखूं
या युवतियों के हौसले लिखूं
झूठ की छंटती स्याही लिखूं
यार ज़ुल्म के ढलते बादल लिखूं

सोचता हूँ की नए साल पर मैं क्या लिखूं







1 comment:

Admin said...

Superb. I Never Read This Type Awesome And Heart Touched Poem Ever. I Also Write Poems When I Was In Lucknow University ba 1st year result

مولانا مقبول احمد سالک صاحب سے چند ملاقاتیں اور باتیں

  مولانا مقبول احمد سالک صاحب سے چند ملاقاتیں اور باتیں تقریباً دو ہفتے قبل 12 ستمبر کو مولانا کی علالت کی خبر شوشل میڈیا کے ذریعے موصول ہوئ...